पानी भरने के विवाद पर युवक ने चलाई गोली, किशोरी की मौत

X
By - स्वदेश डेस्क |22 July 2020 5:47 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐनी वाले सिगौरा गांव में पानी भरने के विवाद पर युवक ने एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी न भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंच कर धर दबोचा। पुलिस ने युवक के पास से लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिगौरा गांव में रहने वाली किशोरी अर्शी पिता पपले खान(16) के परिजनों का कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवक अरशद से झगड़ा हुआ था। आज सुबह पानी भरने को लेकर दोबारा हुए विवाद के बीच अरशद अपने पिता की लायसेंसी बन्दूक ले आया और उसने गोली चला दी। गोली सीधे सामने खड़ी अर्शी को लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story