इंदौर में वुमेन्स क्रिकेट को लेकर आईडीसीए कर रहा नई पहल: अब बारिश के दिनों में भी प्रैक्टिस कर पाएंगी लड़कियां…

अब बारिश के दिनों में भी प्रैक्टिस कर पाएंगी लड़कियां…
X
क्रिकेट खेलने के अलावा क्रिकेट में और क्या विकल्प हो सकते हैं इस पर भी मार्गदर्शन

अनुराग तागड़े, इंदौर। महिला क्रिकेट को और अधिक बढ़ावा देने के लिए इंदौर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) आने वाले दिनों में नई पहल करने वाला है। आईडीसीए प्रतिभाशाली लड़कियों को जहां एक ओर नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहा है, वहीं अभी से राष्ट्रीय और अंतररार्ष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार से लड़कियों को मौके मिल सकते है इसके लिए लगातार मार्गदर्शन भी दे रहा है।

बारिश के दिनों में लड़कियों की प्रैक्टिस बाधित ना हो इसलिए जिमखाना मैदान पर इंडोर प्रैक्टिस सुविधा भी जल्द उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसमें आईडीसीए के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे।

आईडीसीए गत छ: वर्षों से लड़कियों के प्रशिक्षण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इसका परिणाम यह है कि वर्तमान में मध्यप्रदेश की सभी आयुवर्ग और अंतररार्ष्ट्रीय स्तर पर भी शहर की लड़किया अपना नाम रोशन कर रही है।

राष्ट्रीय स्तर प शहर का नाम रोशन कर रही हैं इंदौर की लड़कियां

आईडीसीए सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं कोच श्री देवाशीष निलोसे ने स्वदेश से बातचीत में बताया कि हमने गत पांच छ: वर्षों से छोटी उम्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम किया है।

इसी का परिणाम है कि आईडीसीए की दो गर्ल्स क्रिकेटर आयुषी और अनादि का चयन अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भी हुआ। इंदौर से इन लड़कियों का चयन अंडर 19 चैलेंजर और सिनियर चैलेंजर वुमेन्स ट्राफी के लिए भी हुआ। वहीं इंदौर की ही सलोनी और प्रियंका का चयन वूमेन प्रीम‍ियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में नेट बालर के रूप में भी हुआ है।

म.प्र की अंडर 16 गर्ल्स टीम में 6 लड़किया इंदौर की थी वहीं अंडर 23 मध्यप्रदेश की टीम में 4 लडकिया इंदौर की हैं। श्री निलोसे ने बताया कि एक जमाने में मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट में इंदौर का दबदबा था जब संध्या अग्रवाल, मिनोती देसाई, राजेश्वरी ढोलकिया, रेखा पुणेकर, दीपा भावाळकर, अरुंधती किरकिरे, बिंदेश्वरी गोयल जैसी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रही थी अब पुन: ऐसा दौर आ रहा है जब इंदौर की लड़कियां राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रही हैं।

नई पहल की प्रमुख बातें

- इंदौर में कई क्लब जैसे देव्ज क्रिकेट एकेडमी, आरबीसीएफ, एमकेसीसी भी लड़कियों को क्रिकेट में आगे लाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।

- आईडीसीए अब लड़कियों के लिए इंटरक्लब टुर्नामेंट भी आयोजित कर रहा है।

- बारिश के दिनों में लड़कियों की प्रैक्टिस बाधित ना हो इसलिए जिमखाना मैदान पर इंडोर प्रैक्टिस सुविधा भी जल्द उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसमें आईडीसीए के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे।

- आईडीसीए महिला क्रिकेटरों के लिए मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध करवाने जा रहा है, जिसमें लड़कियों को क्रिकेट में डिवीजन से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार से मेहनत और लगन से आगे बढ़ा जा सकता है इसका मार्गदर्शन दे रहा है। इसके अलावा क्रिकेट खेलने के अलावा भी क्रिकेट में करियर के क्या विकल्प हो सकते हैं, इस पर भी मार्गदर्शन देंगे।

-आईडीसीए द्वारा 16 मार्च को सुबह 9 बजे से जिमखाना मैदान पर अंडर 18 टीम का ओपन ट्रायल्स भी आयोजित किया गया है। कट ऑफ डेट डेट एक सितंबर 2006 है। इस दिनांक के पश्चात जन्म लेने वाली खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग ले सकते है।

Tags

Next Story