- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- अन्य
कमिश्नर ने किया ऑक्सीजन प्लांट किया खारिज

नरसिंहगढ़/श्याम चौरसिया। राजनीतिक छल छिद्र ओर प्रशानिक पेंचों में फंसा दिए नरसिंहगढ़ के लिए प्रस्तावित ऑक्सिनज प्लांट को भोपाल कमिश्नर रविन्द्र कियावत ने अंततः खारिज करके 47 लाख की विधायक निधि को जिंदा कर दिया।सनद रहे कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की भीषण किल्लत से झुझते राजगढ़ के नरसिंहगढ़ के लिए विधायक महाराज राजवर्धन सिह ने विधायक निधि से 47 लाख रुपया मंजूर कर दिया था। राशि मंजूर होते ही जिला प्रशासन मई तक नरसिंहगढ़ में प्लांट स्थापना को लेकर जागरूक लगा। मगर मध्य मई में पांसा पलट गया।नरसिंहगढ़ को दरकिनार करके सारंगपुर की लॉटरी खोल दी। जिला मुकाम राजगढ़ में इंडियन ऑयल 15 अगस्त के पूर्व प्लांट चालू कर देगा।
नरसिंहगढ़ के साथ किए गए भेदभाव और उपेक्षा से खफा विधायक राजवर्धन सिह ने 47 लाख की राशि वापसी का रुक्का कलेक्टर राजगढ़ को लिख डाला। रुक्के ने जबरजस्त गुल खिलाए। सत्तारुण दल बीजेपी तो सकते में आ ही गया साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अंदरूनी जंग पर धारधार चुटकियां ली। मुख्यमंत्री ने भी इस जनहित कारी गंभीर मामले किए भेदभाव, उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ खिंचाई करके विधायक की पहल को समर्थन दिया था। अंत मे विधायक के रुक्के पर अमल करते हुए कमिश्नर ने प्रस्ताव को निरस्त मरके 47 लाख की राशि को जिंदा कर दिया। सूत्रो की मॉन तो कोल इंडिया प्लांट लगा सकता है। इस दिशा में विधायक की पहल जारी है।