कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने काठी सहित अन्य ग्रामों में किया जनसंपर्क

Manoj Malwe
X

मनोज मालवे ने काठी सहित अन्य ग्रामों में किया जनसंपर्क

एआईसीसी के जनरल सेकेट्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। गांवों में मतदाताओं से रूबरू होकर कांग्रेस प्रत्याशी मतदान की अपील कर रहे है। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने काठी गुबरेले में जनसंपर्क किया। यहां श्री मालवे ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास की बात करती है, लेकिन मैं गांवों में पहुंँच रहा हुँ तो क्षेत्र मे विकास की पोल खुल रही है। विकास के नाम पर क्षेत्र मे केवल भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे हि कांग्रेस सरकार और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते है तो नारी सम्मान योजना चलाई जायेगी। जिसमें महिलाओं को हर माह 1500 रूपये दिये जायेगें। बिना शर्त गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिये जाने की योजना भी कमलनाथ ने बनाई है। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

एआईसीसी के जनरल सेकेट्री संजय कपूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर बात की। श्री कपूर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोरशोर से जुट जाये। कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हमे हर गांव-गांव और हर व्यक्ति तक पहुंँचना है। एआईसीसी के जनरल सेकेट्री संजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस जनहितैषी वाली पार्टी है। प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस द्वारा कई योजनाएं चलाई जायेगीं। जिसका सीधा लाभ आमजनता तक पहुँचेगा।

Tags

Next Story