- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- अन्य
बीना में मिला दंपत्ति का शव, पति का शव फंदे पर, पलंग पर मिली पत्नी की लाश

X
By - स्वदेश डेस्क |20 Jan 2024 6:00 PM IST
Reading Time: बीना। जिले के बीना में एक डॉक्टर दंपती के शव उनके घर में मिले। पति कुरवाई में तथा पत्नी बीना सिविल अस्पताल में पदस्थ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। शनिवार सुबह दोनों के शव उनके घर में पाए गए। पति का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव पलंग पड़ा था। दंपती का बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। शनिवार सुबह जब वह घर आया, तो घटना का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Next Story