एनएसए का आरोपी अस्पताल से फरार जावेद पकड़ा गया

एनएसए का आरोपी अस्पताल से फरार जावेद पकड़ा गया

जबलपुर।जबलपुर मेडिकल कॉलेज से भागे कोरोना पॉजिटिव मरीज जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर से गिरफ्तार किया है। वह कॉलेज से भागने के बाद ट्रक द्वारा राजमार्ग तक पहुंचा था। वहां से वह किसी व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर इंदौर की तरफ भाग रहा था। उसी समय पुलिस से नरसिंहपुर के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दोबारा जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

दरअसल, कल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव पुलिस आरक्षक को धोखा देकर अस्पताल से भाग गया था। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जसिके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आज सुबह उसे नरसिंहपुर के पास बदनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि अस्पताल से भागने के बाद डीजीपी विवेक जौहरी ने जावेद खान को पकड़ने वाले के लिए 50000 रुपए इनाम की घोषणा की थी। वही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। जावेद इंदौर में पुलिस पर हमला करने वालों में से एक है। उस पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।






Tags

Next Story