सिवनी में प्रधानमंत्री ने कहा - मध्य प्रदेश एक स्वर से कह र​हा है, "भाजपा है तो भरोसा है"

Pm modi

प्रधानमंत्री मोदी ने सिवनी में की जनसभा 

प्रधानमंत्री मोदी ने सिवनी में की जनसभा

सिवनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को सिवनी पहुंचे। उन्होंने यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का पिछले दो दिन में प्रदेश में ये दूसरा दौरा है। उन्होंने सिवनी में जनता को संबोधित करते हुए कहा 'मध्यप्रदेश को सुशासन और विकास की निरंतरता चाहिए। इसीलिए मध्यप्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास, बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी है।'


उन्होंने आगे कहा महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।मध्य प्रदेश एक स्वर से कह र​हा है, "भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भ​विष्य है।" मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है," एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी।" इसलिए फिर एक बाद भाजपा सरकार।

प्रधानमंत्री ने कहा मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ता है। इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है कि दिसंबर में जब 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' पूरी होगी तब आने वाले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम।2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।

कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं है। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां सरकारी योजनाएं, रास्ते, गलियां... सब कुछ उसी परिवार के नाम कर देती है। एमपी के घोषणापत्र में भी सिर्फ वही एक परिवार दिखता है।ये भाजपा है, जिसके लिए हर गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी... भाजपा परिवार का सदस्य है। मेरा परिवारजन है। जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम तो उन आदिवासियों के पुजारी हैं, भक्त हैं।मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है।वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा।

Tags

Next Story