- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- अन्य
मंडला में गरजी प्रियंका गांधी, कहा - सरकार बनने पर मप्र में लागू होगी कांग्रेस की गारंटी

प्रियंका गाँधी ने मंडला में जनसभा को संबोधित किया
मंडला। मप्र चुनाव का ऐलान होने के साथ ही नेताओं के दौरे बढ़ गए है। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंडला पहुंची। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने आपको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। कांग्रेस की यही परंपरा रही है , हम चाहते हैं कि आपकी शक्ति आपको मिले और आप मजबूत बनें। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।
प्रियंका ने कहा कि आपको मजबूत करने के लिए कांग्रेस मनरेगा और भोजन का अधिकार लेकर आई। कांग्रेस ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया। कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए, BJP सरकार ने एक-एक कर सब छीन लि। सरपंचों के अधिकार में कटौती की गई, मनरेगा को लागू ही नहीं किया गया, जमीनें छीनी गईं, उपज के सही दाम नहीं दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पलायन बढ़ गया है। यहां 18 सालों से भाजपा की सरकार है लेकिन बेरोजगारी पर लगाम नहीं लगी है। प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी जातिगत जनगणना कराएंगे। इससे जातियों का पता चल जाएगा।