शाजापुर में निभाई गए 270 साल पुरानी परंपरा, श्रीकृष्ण ने किया कंस वध

shajapur

शाजापुर में श्रीकृष्ण ने किया कंस वध 

शाजापुर। शाजापुर में कार्तिक दशमी के अवसर पर बुधवार देर रात 270 साल पुरानी अनोखी परंपरा निभाई गई। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। इससेपहले शहर में चल समारोह निकाला गया।


कंस वधोत्सव समिति के संयोजक ने बताया कि मथुरा के बाद शाजापुर में ही इस महोत्सव का आयोजन होता है। पिछले 270 सालों से ये परंपरा निभाई जा रही है, इसकी तैयारी दीपावली के बाद से शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि चल समारोह देर रात 9 बजे निकाला गया। इसमें देवता और दानव का रूप धरे कलाकार रथ पर सवार हुए। चल समारोह सोमवारिया बाजार, मगरिया, काछीवाड़ा, बस स्टैंड, नई सड़क होता हुआ गवली मोहल्ला पहुंचा। यहां वाक युद्ध हुआ। इसके बाद कृष्ण का रूप धरे कलाकार ने सिंहासन पर चढ़कर कंस का वध कर पुतले को नीचे गिरा दिया। गवली समाजजन पुतले को घसीटते हुए गवली मोहल्ला तक ले गए। कंस वध से पहले गवली समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।




Tags

Next Story