Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, बाघिन ने चार शावकों को दिया जन्म दिया

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, बाघिन ने चार शावकों को दिया जन्म दिया

Tiger
X

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या

दमोह। भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। यहां टाइगरों की संख्या 16 थी, नये शावकों के आने के बाद के बाद यह संख्या 20 हो गयी।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हाल ही में दमोह का एक बड़ा भाग टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है। पूर्व में इसका नाम नौरादेही अभ्यारण्य था, अब इसका नाम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व कर दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 23 सौ वर्ग किलोमीटर है। दमोह, नरसिंहपुर एवं सागर जिले का क्षेत्र इसमें सम्मिलित है।

Updated : 1 Dec 2023 7:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top