Mumbai Toll Exemption: फ्री टोल टैक्स को चुनावी जुमला कहने पर भड़के CM शिंदे, बोले- महायुति सरकार चुनाव देखकर नहीं लेती फैसले

सीएम एकनाथ शिंदे

सीएम एकनाथ शिंदे 

Mumbai Toll Exemption : मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही घमासान शुरू हो गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स समाप्त करने की घोषणा जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के टोल टैक्स समाप्त करने वाले फैसले को चुनावी जुमला बताया तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने का तरीका बताया। अब इस मामले में सीएम शिंदे ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार चुनाव को ध्यान में रखकर फैसले नहीं लेती है।

विपक्ष की लड़ाई एलओपी के लिए

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा, हमारी महायुति सरकार द्वारा लिए गए फैसले चुनावों को ध्यान में रखकर नहीं लिए गए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में लोगों से झूठे वादे किए। यही वे करते हैं। विपक्ष ने अपना आत्मविश्वास खो दिया है। उनकी लड़ाई सीएम के लिए नहीं है, उनकी लड़ाई एलओपी के लिए है।

राज्य सरकार पर विपक्ष हमलावर

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले इस समय दिल्ली के दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि, मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी हल्के वाहनों के लिए पूर्ण टोल छूट एक चुनावी 'जुमला' है। इसे गंभीरता से न लें।

लोगों का ध्यान बांटने के लिए लिया फैसला

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार चुनाव से पहले ही हताश है। उन्होंने आगे दावा किया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है। ऐसे में लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है।

आज से लागू होगा फैसला

सीएम शिंदे ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी 5 टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल टैक्स पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा।

कार से लेकर डिलीवरी वैन को मिलेगी छूट

हल्के मोटर वाहनों में कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन आदि आते हैं। सरकार के आदेश के अनुसार 14 अक्टूबर रात 12 बजे के बाद मुंबई आने वाली कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। सरकार की इस घोषणा के बाद मुंबई के सभी 5 टोल बूथों पर टैक्स नहीं देना होगा। इसमें दहिसर टोल प्लाजा, मुलुंड (LBS मार्ग), मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे), वाशी में सायन-पनवेल हाईवे, ऐरोली क्रीक ब्रिज शामिल हैं। मौजूदा समय में इन टोल से गुजरने पर 45 से 75 रुपये देना होता है।


Tags

Next Story