Mangal Munda Passed Away: बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, एक्सीडेंट के बाद RIMS में थे एडमिट

Mangal Munda Passed Away
Mangal Munda Passed Away : रांची, झारखंड। बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को निधन हो गया है। रोड एक्सीडेंट में घायल होने के बाद उनको राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स ने बताया कि, उनकी हालात गंभीर बनी हुई थी।
मंगल मुंडा के भाई ने किया पोस्ट
मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने फेसबुक पर मंगल मुंडा के निधन का जानकारी साझा की। मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट किया और अपने बड़े भाई के निधन की सूचना साझा की। कानू मुंडा ने लिखा, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा मेरे बड़े भाई आज 29.11.2024 की रात को लगभग 12:30 बजे हमारे बीच नहीं रहे।’
सीएम हेमंत सोरेन जताया दुःख
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम सोरेन ने कहा कि, रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
मंगल मुडा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में पहुंचे थे। सीएम सोरेन ने मंगल मुंडा के परिजनों से भी बात की। इस दौरान हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से कहा कि मंगल मुंडा का बेहतर इलाज किया जाए साथ ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
बता दें कि, 25 नवंबर की रात को बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का खूंटी में सड़क हादसा हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे। मंगल मुंडा को रांची स्थित रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।