Weather Update: जानलेवा बना मानसून, बिहार, यूपी समेत झारखंड में 75 से ज्यादा की गई जान...

Weather Update: जानलेवा बना मानसून, बिहार, यूपी समेत झारखंड में 75 से ज्यादा की गई जान...
Weather Update: बिहार,उत्तर प्रदेश और झारखंड में बिजली की चपेट में आने से लोगों की मौत।

Weather Update: इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह बारिश खेती के लिए तो अच्छी है, लेकिन कई जगहों पर बाढ़ और अन्य समस्याएं भी हो रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जैसे राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। ऐसे समय में सभी को सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना और सुरक्षित स्थानों पर रहना बहुत महत्वपूर्ण है।

बिहार में 22 लोगों की मौत

गुरुवार को बिहार में बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई है। इसमें मधुबनी में 6, पटना और औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, और जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक लोग शामिल हैं। और इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी हो गया है।

यूपी में 43 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 43 और डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत तीन लोगों की मौत हुई है, और तीन लोग घायल हो गए हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से 20 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इन राज्यों में बारिश

असम, यूपी और कई राज्यों में बाढ़ के कारण हजारों लोग अब राहत शिविरों में रह रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आज 17 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। ये राज्य गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में शामिल हैं।

महाराष्ट्र और बिहार बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, और बिहार में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण भारत के कर्नाटक के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने

Tags

Next Story