- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मुरैना
मुरैना कलेक्टर ने विजय प्रत्याशियों को भेंट किये प्रमाण-प्रत्र

X
By - Swadesh Digital |10 Nov 2020 5:46 PM
Reading Time: मुरैना। पांच विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 मुरैना से विजयी कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश मावई, जौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुये कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह, दिमनी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुये कांग्रेस के रवीन्द्र सिंह तोमर (भिडौसा) और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुये भाजपा के प्रत्याशी कमलेश जाटव को विजयी प्रमाण पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भेंट किये गये। मौके पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story