- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मुरैना
मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें !

X
By - स्वदेश डेस्क |30 Jan 2024 12:17 AM IST
Reading Time: मुरैना। लोकसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी को भाजपा एक और झटका देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। अब मुरैना की महापौर भाजपा में शामिल होने जा रही है। बताया जा रहा है कल मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लेंगी।
भाजपा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है। यदि वे भाजपा में शामिल हो जाती है तो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल अंचल में बड़ा झटका होगा।
Next Story