दिल्ली का मुख्यमंत्री LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची रेखा गुप्ता

Delhi Chief Minister : नई दिल्ली। भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है। भाजपा द्वारा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री की रेस आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठेक में उन्हें नेता चुन लिया गया है।
Live Updates
- 19 Feb 2025 7:21 PM IST
BJP विधायक तरविंदर सिंह मारवाह पहुंचे कार्यालय:
भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे चुनाव लड़ने के योग्य समझा और मौका दिया। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।"
- 19 Feb 2025 7:13 PM IST
रविंदर सिंह नेगी बोले संगठन का फैसला स्वीकार्य :
दिल्ली। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी। उन्होंने कहा, "पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।"
- 19 Feb 2025 7:09 PM IST
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे:
दिल्ली भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा। प्रवेश वर्मा भी सीएम पद के दावेदार हैं।
#WATCH | Delhi BJP MLA Parvesh Verma at the party office to attend legislative party meeting pic.twitter.com/M4EvlXEnVl
— ANI (@ANI) February 19, 2025 - 19 Feb 2025 6:57 PM IST
रेखा गुप्ता RSS की पसंद :
रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे बीजेपी ने मान लिया है। हालांकि इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
- 19 Feb 2025 6:48 PM IST
विधायक दल की बैठक में पहुंचे पर्यवेक्षक :
विधायक दल की बैठक कुछ देर में शुरू होगी। इस बीच जानकारी सामने आई है कि, दोनों पर्यवेक्षक बैठक में पहुँच गए हैं।
- 19 Feb 2025 6:43 PM IST
मुख्यमंत्री पद के लिए 48 उम्मीदवार:
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राज कुमार भाटिया ने कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी सरकार 27 साल बाद बन रही है...मुख्यमंत्री पद के लिए 48 उम्मीदवार हैं।"