वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का दावा: भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं 25 लाख पाकिस्तानी

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने दावा किया है कि लगभग 25 लाख ऐसे मुसलमान हैं, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। सोमवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने यह खुलासा करते हुए कहा कि भारत की करीब 5 लाख महिलाओं ने पाकिस्तानी पुरुषों से निकाह किया है।
उनके शौहर तो पाकिस्तान में ही रहे लेकिन महिलाओं ने भारत नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि अब जब पहलगाम हमले के बाद जांच की जा रही है तो ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी 5 लाख महिलाओं के करीब 25 लाख संतानें हैं जिनके पिता आज भी पाकिस्तान में हैं।
उन्होंने मांग की कि ऐसे पाकिस्तानियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए जो भारत में लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अवैध विदेशियों को लेकर अमेरिका, चीन और जापान जैसे देशों की तरह सख्त कानून होना चाहिए। इन कानूनों की गैर मौजूदगी में भारत के नागरिकों की सुरक्षा को बड़ा खतरा है।
शौहर पाकिस्तान में, बीबी हिंदुस्तान में pic.twitter.com/JtI7OvICiu
— Ashwini Upadhyay (@AshwiniUpadhyay) April 28, 2025
सांसद निशिकांत दुबे ने भी किया इसी प्रकार का दावा
इसी प्रकार का दावा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि लगभग 5 लाख से उपर पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी कर बिना नागरिकता के रह रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उन्होंने इसे पाकिस्तानी आतंकवाद का नया चेहरा बताया है।
