भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, जारी हो सकती है दूसरी सूची

X
By - स्वदेश डेस्क |11 March 2024 3:06 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में आज सोमवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसके बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। बैठक में राजग के महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा एवं बिहार के सहयोगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा कर सकते हैं।
इससे पहले भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एमपी के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान आदि का नाम शामिल है। वहीं, 8 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। रविवार 10 मार्च को ममता बनर्जी ने एक रैली में बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया।
Next Story