शिव प्रकाश : स्वयं दिया उदाहरण

शिव प्रकाश : स्वयं दिया उदाहरण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। यह बात सही है। मंच से सब कहते हैं। पर दुर्भाग्य से धरातल पर कभी-कभी ऐसा नहीं दिखाई देता। वरिष्ठ नेता इसका आग्रह करते हैंं पर व्यापकता के चलते वह भी कभी-कभी चूक जाते हैं। पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश अपवाद हैं। वह सिर्फ भाषण नहीं देते। उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं। नई दिल्ली में सरकार गठन के व्यस्तता के बीच मेरठ के एक पुराने कार्यकर्ता वासुदेव शर्मा उनसे मिलने आएंगे, ऐसी सूचना थी। आज श्री शर्मा किसी पद पर नहीं। वह आए भी एक व्यक्तिगत कार्यक्रम से थे। पर श्री शिवप्रकाश ने उनके आने से लेकर जाने तक न केवल उनकी व्यक्तिगत चिंता की अपितु उनका सम्मान भी किया।


इस प्रतिनिधि को शिवप्रकाश ने बताया कि उम्र के 9 दशक पार कर चुके श्री शर्मा विचार परिवार के सदस्य हैं। काम उनका अपना अपनी जगह पर है। पर उनके समर्पण को मान्यता देना हमारा कार्य। वर्तमान में बृजघाट में रहने वाले श्री शर्मा यह व्यवहार देख भावुक हो गए।

Tags

Next Story