Dengue: दिल्ली में बारिश के साथ बढ़े डेंगू के मामले, जानिए अस्पतालों में क्या है हाल

दिल्ली में बारिश के साथ बढ़े डेंगू के मामले, जानिए अस्पतालों में क्या है हाल
दिल्ली में जैसे ही बारिश शुरू होती है बीमारियां अपने आप घर करना शुरू कर देती हैं। इस समय दिल्ली में बारिश के कारण काफी ज्यादा मच्छर पनपने लगे है जिसकी वजह से डेंगू का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

देश के कई हिस्सों में बारिश के कारण डेंगू का खतरा बढ़ गया है। अभी तक की बात करूं तो महाराष्ट्र सबसे ज्यादा डेंगू प्रभावित राज्य रहा है। वही अगर बात दिल्ली की करूँ तो काफी ज्यादा खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में भी काफी ज्यादा मरीज डेंगू के आ रहें है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जुलाई महीने तक डेंगू से दिल्ली में 260 से भी ज्यादा मामले सामने आये है। और यह आंकड़े लगातार बढ़ रहें है। दिल्ली अस्पताल के डॉक्टरों ने इस खतरें को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। हर साल पूरे राज्य में डेंगू की वजह से कई जाने जाती है। इसीलिए डॉक्टर्स ने पहले ही लोगों को अलर्ट कर दिया है।


दिल्ली अस्पतालों में क्या है हाल

दिल्ली के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि कई अस्पतालों में ओपीडी में डेंगू के रोगियों का इलाज चल रहा है। लेकिन अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेटेस्ट आंकड़ों की बात करूं तो पिछले साल के मुकाबले इस साल रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अगर नोएडा की बात करूं तो एक हफ्ते के अंदर कई सारे मरीज भर्ती हुए है। जिन्हे प्लेटलेट्स कम होने की वजह से भर्ती किया गया है। लेकिन उनको इतनी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

डेंगू से बचने के लिए क्या करें

स्वास्थ्य जानकारों का कहना है कि घर के आस- पास के स्थान पर पानी न जमा होने दे। क्योंकि इससे मच्छर आ जाते है। और उनके काटने से खतरा बढ़ जाता है। साफ़ पानी पिए। ज्यादा बाहर न जाए क्योंकि इन दिनों बरसात की वजह से काफी जगह पानी जमा हो गए है। फलों और सब्जियों को अच्छे से धो कर ही खाएं। जितना हो सके खुद की साफ- सफाई रखे।Dengue

Tags

Next Story