Shashikant Ruia: Essar ग्रुप के को - फाउंडर शशिकांत रुइया का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

Essar ग्रुप के को - फाउंडर शशिकांत रुइया का निधन
Shashikant Ruia Passes Away : Essar समूह के सह-संस्थापक शशिकांत रुइया का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उद्योगपति, एस्सार समूह के अध्यक्ष शशिकांत रुइया ने भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने एस्सार समूह की नींव रखी और इसे एक वैश्विक समूह बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत में एक महान हस्ती थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यावसायिक परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने नवाचार और विकास के लिए उच्च मानक भी स्थापित किए। वे हमेशा विचारों से भरे रहते थे, हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं। शशि जी का निधन बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ओम शांति।'