Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए जानिए क्या है ऑनलाइन प्रोसेस, कैसे अपलोड करें अपनी फोटो

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए जानिए क्या है ऑनलाइन प्रोसेस, कैसे अपलोड करें अपनी फोटो
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी द्वारा चलाये गए इस अभियान में आप भी ऑनलाइन तरीके से अपनी भागेदारी दर्ज करा सकते हैं।

हर साल की तरह इस साल भी इस साल भी लोगों को तिरंगा अभियान से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले 15 अगस्त को देश 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने जा रहा है, जिसके चलते 9 अगस्त से ही हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है और 15 अगस्त तक ये चलेगा। इसमें अब आप अपनी भागेदारी ऑनलाइन तरीके से दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद आपको ऑनलाइन ही एक सर्टिफिकेट मिल जायेगा। जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।


ये है पूरी प्रक्रिया

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको harghartiranga.com के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आपको सेल्फी अपलोड करने का ऑप्शन नजर आएगा। उसके बाद आपको Click To Participate ऑप्शन पर जाके क्लिक करना होगा। जिसके आपको अपनी पर्सनल डिटेल देनी है जैसे नाम, फ़ोन नंबर, देश और अपना राज्य, सारी जानकारी भरने के बाद अपनी सेल्फी अपलोड कर देनी है। जिसके बाद आपको 'Pledge' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Generate Certificate का ऑप्शन खुलता दिखाई दे जायेगा जहाँ से आप अपना सर्टिफिकेट तुरंत जाके डाउनलोड कर सकते है।

इस बार क्या कुछ होगा नया

इस अभियान की शुरुआत पीएम मोदी ने साल 2022 में की थी, उस साल 23 करोड़ लोगों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई थी। इस साल इसमें कुछ नया शामिल हो गया है। 13 अगस्त यानी आज के दिन इसमें सांसद सदस्यों के द्वारा हिस्सा लिया गया था। जिसमें उन्होंने बाइक रैली निकाली। जोकि इंडिया गेट से शुरू होकर मेजर ध्यान चंद स्टेडियम तक गई। यह नजारा देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। इस रैली में सभी के बाइक के आगे एक तिरंगा लगा हुआ था जिसके द्वारा सरकार एकता का सन्देश पूरे देश में फैला रही थी।

Tags

Next Story