Sex Racket: पहाड़गंज में सैक्स रैकेट, फूड डिलीवरी की तर्ज पर ऑन डिमांड लड़कियों की सप्लाई, विदेशी महिलाएं भी पकड़ाई

Paharganj Sex Racket
X

Paharganj Sex Racket

Sex Racket Exposed in Paharganj : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके के 3 होटलों पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने उज्बेकिस्तान की महिला सहित कुल 23 लड़कियां छुड़ाई हैं। बताया जा रहा है कि, फूड डिलीवरी की तर्ज पर इन्हें ऑन डिमांड होटलों तक पहुंचाया जाता था। इनसे जबरन ये काम कराने वाले 7 लोग भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

डीसीपी सेन्ट्रल दिल्ली स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीसीपी एम हर्षवर्धन की टीम ने 23 लड़कियों बचाया है। जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थी। रैकेट का खुलासा करने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम कई होटलों पर खुद ग्राहक बनकर तैनात हुई थी।

बताया जा रहा है कि, अलग - अलग राज्यों की तीन नाबालिक सहित 23 लड़कियों को एक घर में रखा गया था। पहाड़गंज के होटलों में सेक्स रैकेट के लिए लड़कियों की तस्करी की जाती थी। रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इन लोगों पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने 7 मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी बरामद की है। सूचना मिली थी कि, पहाड़गंज इलाके में संचालित होटलों में अवैध गतिविधि और वैश्यावृत्ति होती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। यहां लड़कियां पश्चिम बंगाल, नेपाल और दिल्ली के अन्य स्थानों से लाइ जाती थीं। इस्सके बाद इन्हें अलग - अलग ग्राहकों के पास बाजार और होटल में भेजा जाता था।

Tags

Next Story