पंजाब में विपश्ना के लिए केजरीवाल के 50 गाड़ियों के काफिले पर मचा बवाल: पंजाब के खर्च पर सुविधाएं भोग रहे हैं केजरीवाल - स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 50 से ज्य़ादा गाड़ियों के काफिले के साथ पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्ना केंद्र जाने पर बड़ा बवाल मच गया है। पंजाब सरकार के खर्च पर लगातार सुविधाएं भोग रहे केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा है कि सारी दुनिया को वीआईपी कल्चर के लिए टोकने वाले केजरीवाल आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप से भी बड़ा गाड़ियों का काफिला लेकर घूम रहे हैं। केजरीवाल ने पंजाब जैसे महान सूबे को अपने ऐश आराम का साधन बना लिया है।
जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025
ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर जीत सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होशियापुर विपश्ना के लिए गए हैं, लेकिन उनके साथ 50 से ज्य़ादा गाड़ियां जिसमें 2-2 करोड़ रुपये की लैंड क्रूजर भी शामिल थी। साथ में 100 से ज्य़ादा कमांडो उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे।
केजरीवाल वैसे तो शांति के लिए विपश्ना केंद्र गए थे, लेकिन यह कैसी शांति है, जिसके लिए पंजाब की जनता का लाखों रुपये उड़ाया जा रहा है। जबकि केजरीवाल ना तो पंजाब के रहने वाले हैं और ना ही पंजाब के प्रतिनिधि हैं। अरविंद केजरीवाल जब तक सत्ता में नहीं थे तो वैगन आर में घूमते थे, लेकिन सत्ता मिलते ही इन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है।