Chhota Rajan: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन (Underworld Don) छोटा राजन (Chhota Rajan) की तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए उसे AIIMS में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि, छोटा राजन को साइनस (sinus problem) की समस्या है इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स की सलाह पर ऑपरेशन भी करना पड़ सकता है। इसी कारण छोटा राजन को एम्स में भर्ती किया गया है।
छोटा राजन के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े हुए हैं। वह जेल में 2001 जय शेट्टी हत्याकांड की सजा काट रहा है। छोटा राजन के खिलाफ जबरन वसूली समेत हत्या और कई अन्य मामले दर्ज किये गए थे। मकोका के तहत छोटा राजन के खिलाफ एक्शन लिया गया था। अदालत ने उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। तिहाड़ जेल में वह अपने गुनाहों की सजा काट रहा है।
छोटा राजन गैंग के लोगों ने जय शेट्टी को मौत के घाट उतारा था। होटल की पहली मंजिल पर शेट्टी की लाश बरामद हुई थी। 2001 के इस मर्डर केस में छोटा राजन को दोषी माना गया है। रिपोर्टस के मुताबिक छोटा राजन गैंग के लोगों ने शेट्टी से पैसे मांगे थे। मांग पूरी न होने पर गैंग के लोगों ने शेट्टी की हत्या कर दी थी।