CG NEWS: दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, घर से जहर का डिब्बा भी बरामद

Suicide Case
X

Suicide Case 

Dantewada Police Constable Death Case : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस आरक्षक का शव उसके घर में मिला है। शव के पास ही जबर का डिब्बा भी बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल के शव मिलने की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सीएसपी गोविन्द दीवान और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मृतक आरक्षक का नाम महेश मड़कामी बताया जा रहा है। महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महेश मड़कामी का शव गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर मिला है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसका कारण व्यक्तिगत माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है।


Tags

Next Story