राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अशोक गहलोत को सरदारपुरा से मिला टिकट

X
अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट
By - स्वदेश डेस्क |21 Oct 2023 2:43 PM IST
Reading Time: पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया है
जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की है।
इस सूची में पार्टी ने 33 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है। सचिन पायलट को टोंक से पुन: चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ सीट से व सीपी जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Next Story