दशहरा पर त्रिग्रही योग का संयोग, खरीदारी के लिए है शुभ समय

दशहरा पर त्रिग्रही योग का संयोग, खरीदारी के लिए है शुभ समय
X
दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ नीलकंठ के दर्शन करना भी शुभ रहेगा

ग्वालियर। इस वर्ष 24 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दशहरा पर त्रिग्रही योग बन रहा है जो खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। दशहरा पर शस्त्र पूजन के साथ नीलकंठ के दर्शन करना भी शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार इस बार दशहरा वाले दिन मंगलवार को त्रिग्रही योग का संयोग बना रहा है। ऐसे में इस दिन पूजा और खरीदारी करना शुभ श्रेष्ठ कारक रहेगा, क्योंकि दशहरा को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।

दशहरा वाले दिन मंगल, सूर्य और बुध तुला राशि में विराजमान होने से त्रिग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। साथ ही रवि योग, वृद्धि योग दशहरा पर सर्व कार्य सिद्धि देने वाला योग बन रहा है, जो समृद्धि में वृद्धि कराएगा। इस दिन अस्त्र और शस्त्र की पूजा करने से जातकों को विरोधियों पर जीत मिलती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन अपराजिता एवं शमी पत्र के पूजन से विजय मिलती है।

इसके साथ ही पक्षी नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। दशमी तिथि का प्रारंभ 23 अक्टूबर शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा जो 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर कर 14 मिनट तक यह रहेगा। शस्त्र पूजन का समय दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक श्रेष्ठ रहेगा। वही रावण दहन प्रदोष काल के बाद सायं 5 बजकर 45 मिनट से किया जाएगा। रावण दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक शुभ रहेगा।

Tags

Next Story