Janmashtami 2024: जानिए किस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, क्या होती है पूजा करने की सही विधि

जानिए किस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, क्या होती है पूजा करने की सही विधि
रक्षाबंधन ख़त्म होने के बाद से ही लोग कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू कर देते है। इस बार भी लोग कृष्ण जन्माष्टमी के तारीख को लेकर काफी कंफ्यूज दिखाई दे रहें है। जानिए कब है और क्या है इसके पूजा करने की विधि।

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार सोमवार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन अभी भी कुछ लोग 26 या 27 तारीख की डेट को लेकर कंफ्यूज दिखाई दे रहें हैं। आपको बता दें कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को यह त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 26 अगस्त की सुबह 3:39 बजे से शुरू होगा और 27 अगस्त की सुबह 2:19 तक मनाया जायेगा। कुछ- कुछ शहरों में यह त्यौहार दोनों दिन मनाया जायेगा। हर कोई इसे अपने- अपने तरीके से मनाता है। इस दिन लोग कृष्ण जी झाकियां अलग- अलग तरीके से निकालते है।


क्या है पूजा करने की सही विधि

वैसे तो कृष्ण पूजा करने की कई सारी विधियां है लेकिन लोग अपने अपने हिसाब से इस दिन की पूजा करते है। उस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके मंदिर की साफ़- सफाई की जाती है फिर मंदिर में दीपक जलाया जाता है। सभी देवी- देवताओं की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप की पूजा की जाती है। मध्य रात्रि में उन्हें पांच तत्वों से स्नान कराया जाता है। माखन- मिश्री का भोग लगाया जाता है। भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप को झूला झुलाया जाता है, और अंत में उनकी आरती की जाती है।

बांके बिहारी मंदिर में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी

अगर वृन्दावन के श्री बांके बिहारी मंदिर की बात करूं तो वहां जन्माष्टमी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। उस दिन को देखते हुए कई लोग उसी दिन इस त्यौहार को मनाएंगे। इस दिन कई लोग श्री कृष्ण के लिए व्रत भी रखते है। श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानने वाले लोग इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते है।

Tags

Next Story