एक माह तक नहीं बजेगी शहनाई, रुक जाएंगे सभी शुभ कार्य, 16 दिसंबर से लगेगा खरमास

X
By - स्वदेश डेस्क |15 Dec 2022 6:59 PM IST
Reading Time: जब सूर्य धनु या मीन राशि में संचरण करतें हैं तो होता है खरमास
वेबडेस्क। खरमास शुक्रवार से शुरू होगा। अब एक महीने के लिए विवाह आदि मांगलिक कार्य ठप्प हो जाएंगे। जब सूर्य धनु या मीन राशि में आते हैं, तब खरमास लगता है। यह एक महीने की अवधि का होता है।खरमास कल यानि शुक्रवार से शुरू होंगे। यह एक महीने के लिए रहेगा। इस अवधि में विवाह या अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे, लेकिन पूजन अनुष्ठान होंगे।
जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु या मीन में आते हैं तब खरमास लगता है। सूर्य 16 दिसम्बर से एक माह के लिए धनु राशि में संचरण करेंगे, तब खरमास रहेगा। उसके बाद जब 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में आएंगे यानि मकर संक्रांति होगी, तब खरमास समाप्त होगा।उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के बाद ही विवाह लग्नें शुरू होगी। पंडित जी बताते हैं जब सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में जाते हैं, तो उसे संक्राति कहते हैं।
Next Story