धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, जानिए आपके लिए क्या खरीदना है शुभ ?

Dhanteras
X

धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी 

नईदिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिन से दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस शब्द को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है धन या पैसा और तेरस का अर्थ है तेरह, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तु आपको 10 गुणा होकर वापस मिलती है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार खरीददारी करते है, ये विशेष फल देता है।

मेष राशि -

मेष राशि के लोगों को इस दिन चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि -

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दिन कांसे के बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि -

कर्क राशि के जातकों के लिए इस दिन चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह राशि -

सिंह राशि के जातको के लिए इस दिन सोने के आभूषण खरीदना बेहतर हेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस दिन कांसे के बर्तन खरीदना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकोंके लिए धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस वाले दिन स्टील के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।

Tags

Next Story