Saharanpur Mass Suicide: सहारनपुर में तीन बच्चों समेत दंपती ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Suicide Case
X

Suicide Case

Saharanpur Mass Suicide : उत्तर प्रदेश। सहारनपुर में एक सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इस परिवार में तीन बच्चे और पति-पत्नी शामिल हैं। यह घटना गांव नदी फिरोजपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी को जहर खाने की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नदी फिरोजपुर के रहने वाले विकास और उसकी पत्नी रजनीश के अलावा उसके तीन हाईवे पर बेहोश पड़े मिले हैं। पूरे परिवार को हाईवे पर पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद एक युवक ने पांचों पीड़ितों को अपनी कार से हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल सभी बेहोश है और इलाज जारी है। डॉक्टर्स का कहना है कि, सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि, जहर खाने वालों की पहचान नदी फिरोजपुर के रहने वाले विकास और उसकी पत्नी रजनीश के अलावा उसके तीन बच्चे परि, पलक और विवेक के रूप में हुई है। अभी परिवार के अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है। विकास के पड़ोसियों से पूछताछ के लिए टीम को भेजा है। मामले की जांच अभी जारी है।


Tags

Next Story