Sanjiv Khanna: संजीव खन्ना होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

Sanjiv Khanna to be next Chief Justice

Sanjiv Khanna to be next Chief Justice

Sanjiv Khanna to be next Chief Justice : भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Justice Sanjeev Khanna) को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार (Central Government) को भेजे गए एक पत्र में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि वह 11 नवंबर को पद छोड़ (DY Chandrachud Retirement) रहे हैं, इसलिए न्यायमूर्ति खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे।

6 महीने का होगा कार्यकाल

सरकार की मंजूरी मिलने पर न्यायमूर्ति खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना अगले साल मई तक चीफ जस्टिस के तौर पर देश की सर्वोच्च न्यायपालिका का नेतृत्व करेंगे। जस्टिस खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यकाल सिर्फ 6 महीने की अवधि का होगा। जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना

14 मई 1960 में जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए थे। इसके बाद साल 2004 में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में अतिरिक्त लोक अभियोजक और अमिकस क्यूरी के रूप में कई आपराधिक मामलों में बहस की। वर्ष 2005 में वे दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judge) के रूप में पदोन्नत हुए और वर्ष 2006 में स्थायी न्यायाधीश बनाए गए।

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना 18 जनवरी 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष का पद भी संभाला। वर्तमान में वे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल के शासी परामर्शदाता के सदस्य हैं।


Tags

Next Story