- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
अमित शाह ने रीवा में की समीक्षा बैठक: कहा -भाजपा विंध्य में तोड़ेगी 2018 का रिकार्ड, 30 सीटें जीतने का दावा

रीवा/सतना/ रीवा के वृंदावन गार्डन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय मप्र दौरे के दरम्यिान समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में विंध्य ने जो सफलता का परचम फहराया था। उससे अधिक बढ़कर हमे कार्य करना है। मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन पहले से सफलता के शिखर पर है। ऐसे में हमे बड़े बुजुर्ग से लेकर आम कार्यकर्ता का सहयोग लेना है। निश्चित ही कार्यकर्ताओं के दम पर पुन: मप्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे। पिछली बार हमने यहां 24 सीटें जीती थी इस बार 30 सीटें जीतेंगे।
भाजपा में हम एक परिवार की भांति काम करते है। निश्चित तौर पर हम जानते है कि कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं परिश्रम से भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। संभागीय बैठक में शाह ने रीवा-शहडोल संभाग के जिलाध्यक्षों से एक-एक करके प्रत्येक विधानसभाओं के बारे में संवाद किया। चुनाव को लेकर शाह ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। साथ ही जीत का मंत्र बताया।