अलोपी माता के दरबार में युवक ने काटा खुद का गला, इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती

सतना। इस आस्था कहें या फिर अंधविश्वास कि मन्नत पूरी होने पर एक युवक अलोपी माता मंदिर प्रांगण में 19 वर्षीय युवक ने अपना गला काट लिया। गले में इंफेक्शन की शिकायत के बाद युवक को जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक ज्यादा बोल नहीं पा रहा है। उसने सिर्फ इतना कहा कि उसने मां के सामने अपनी मांग रखी थी वह पूरी हो गई जिसके कारण उसने अपना गला काट लिया। युवक का नाम रामलाल पिता रामलखन 19 वर्ष निवासी ग्राम जामू थाना कमासिन जिला बांदा ( उ. प्र ) का रहने वाला है।

बताया गया है कि बीते रविवार को युवक बरौंधा थाना क्षेत्र के चूवा खेरवा के पहाड़ में स्थित मां आलोपी मंदिर पहुंचा। जहां कुछ देर तक पूजा अर्चना के बाद अपना गला काट लिया। गले से काफी देर तक खून बहा जिससे वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तब प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं सोमवार को पुलिस के द्वारा मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अब उसे सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

पहाड़ से लेकर पहुंची पुलिस

युवक का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा था। जब उसके संबंध में बरौंधा थाना पुलिस को जानकारी मिली तब टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक का मझगवां अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने गले की चोंट को देखते हुए सतना रेफर किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अभिनव सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। डॉक्टर की सलाह पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसने कोई मन्नत मांगी थी, लेकिन उसके संबंध में वह कुछ बता नहीं रहा है।

Tags

Next Story