इंडो-श्रीलंका टेनिस बाल क्रिकेट सीरीज-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सतना के अनुज

इंडो-श्रीलंका टेनिस बाल क्रिकेट सीरीज-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सतना के अनुज

होनहार खिलाड़ी के पिता चलाते हैं सैलून

सतना। स्थानीय श्री रामाकृष्णा कालेज भरहुत नगर में बी.काम. द्वितीय वर्ष के छात्र अनुज कुमार सेन तनय स्वामी लाल सेन का चयन भारत-लंका टेनिस बाल क्रिकेट बिलेटरल सीरीज-2023 अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है! यह प्रतियोगिता कोलंबो, श्रीलंका में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक एशियन टेनिस बाल क्रिकेट फेडेरेशन और श्रीलंका टेनिस बाल क्रिकेट फेडेरेशन द्वारा आयोजित की जायेगी। श्री रामाकृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के प्रशासक प्रोफेसर संदीप भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुज बहुत ही होनहार खिलाड़ी है। वे इससे पहले राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश टीम को विजय दिला चुके हैं। अनुज सेन ने आगरा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के कप्तान के रूप में हिस्सा लिया। सतना मुख्यालय से महज 10 कि.मी दूर लोहरौरा गांव के निवासी होनहार खिलाड़ी अनुज के पिता परिवार की आजीविका के लिए सैलून चलाते हैं।

अनुज को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल किये जाने पर रामाकृष्णा ग्रुप के चेयरमैन शम्मी पुरी ने खिलाड़ी अनुज सेन को हर तरीके की मदद करने का आश्वासन दिया है। अनुज की इस सफलता पर श्री रामाकृष्णा कामर्स और साइंस महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दीपक नेमा, प्रशासक प्रो.संदीप भारती,ओ.एस.डी.मनीषा पंजवानी, डा. मनोज रावत, प्रो. दिलीप गुप्ता, प्रो.अगस्त मुनि, प्रो. आशीष तिवारी एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अनुज की इस उपलब्धि पर समूचा जिला गौरान्वित है।

Tags

Next Story