भाजपा की पहली सूची में चित्रकूट से पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बनाए गए उम्मीदवार

भाजपा की पहली सूची में चित्रकूट से पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बनाए गए उम्मीदवार
सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार का नाम तय कर दिया गया है। गुरूवार की शाम जारी की गई सूची में मप्र के कुल 39 नाम शामिल है।

सतना। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस दौरान सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार का नाम तय कर दिया गया है। गुरूवार की शाम जारी की गई सूची में मप्र के कुल 39 नाम शामिल है। सतना की सात विधानसभा में अभी एक नाम तय किया गया है।

ज्ञात हो कि चित्रकूट विधानसभा से चुनाव की तमाम लोग तैयारी कर रहे थे। यहां से सांसद गणेश सिंह के भी मैदान में उतरने की चर्चा थी। लेकिन गुरूवार को भाजपा ने सूची जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

इनकी उम्मीदों को लगा झटका

चित्रकूट विधानसभा से टिकट के लिए तमाम लोग कतार पर लगे हुए थे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सुभाष शर्मा डोली, चंद्रकमल त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी शंकरदयाल त्रिपाठी प्रमुख रुप से दावेदार थे। इसके अलावा कुछ लोग कतारबद्ध थे, जिन्हें तीन नामों के पैनल में भी जगह नहीं मिल पाई थी।

चौथी बार मिली टिकट

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार को भाजपा ने चौथी बार विधानसभा का टिकट दिया है। इससे पहले 2018 में भी प्रत्याशी बनाए गए थे। तब उन्हें 48267 वोट मिले थे। कांग्रेस नेता नीलांशु से करीब दस हजार वोट से हार गए थे। 2013 के चुनाव में प्रेम सिंह के हाथों हार मिली थी। तब सुरेन्द्र सिंह को 34943 वोट मिले। इससे पहले 2008 में भी भाजपा के प्रत्याशी बने थे। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह ने 24955 वोट प्राप्त कर प्रेम सिंह को हराया था।

Tags

Next Story