जेठ ने लूट ली बहू की आबरू, जेठानी ने भी किया सहयोग, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था शारीरिक शोषण, दोनो गिरफ्तार

जेठ ने लूट ली बहू की आबरू, जेठानी ने भी किया सहयोग, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था शारीरिक शोषण, दोनो गिरफ्तार

इज्जत लूटकर बना लिया वीडियो, करता रहा शोषण

सतना। जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात फिर सामने आई। एक जेठ ने अपनी बहू की आबरु लूटकर वीडियो बना लिया और इस अनैतिक काम में जेठानी भी सहयोग देती रही। रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना है सभापुर थाना क्षेत्र के मौदहा गांव की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जेठ-जेठानी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है।

सभापुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी जेठ-जेठानी ने मिलकर पीडि़त महिला(रिश्ते की बहू) से दुष्कर्म किया। और वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था। आरोपी जेठ आए दिन उसे विवश कर फायदा उठा रहा था, लेकिन जब सब्र का बांध टूटा तो पीडि़त महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

जेल भेजे गए पति-पत्नी

बहू से दुष्कर्म के आरोपी जेठ और जेठानी को धारा 376,376(2)(एन),34 के प्रकरण में चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तारी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस मामले की तत्काल विवेचना करते हुए घटना की तस्दीक की गई और प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

Tags

Next Story