RSS Prashikshan Shivir: राजस्थान के कोटा में संघ के प्रथम वर्ग स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर का आगाज, युगानुकूल नव-रचनाओं के लिए तैयार होंगे कार्यकर्ता

RSS Prashikshan Shivir: राजस्थान के कोटा में संघ के प्रथम वर्ग स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर का आगाज, युगानुकूल नव-रचनाओं के लिए तैयार होंगे कार्यकर्ता
संघ की रचना के 31 जिलों के कुल 656 स्वयंसेवक दोनों स्थानों पर आयोजित संघ शिक्षा वर्गों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें इटारसी में 324 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं और राजगढ़ में 332 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया है।

RSS Prashikshan Shivir: कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में हर साल की भांति इस साल भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ़ से स्वयं सेवक प्रशिक्षण प्रथम वर्ग शिविर का आगाज हो गया। जिसमें राज्य के क्षेत्रीय संघ प्रचारक निंबाराम भी यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की 99 वर्ष की यात्रा में आपातकाल व कोरोनाकाल को छोड़कर हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश पर वर्ग प्रशिक्षण का आयोजन होता आया है।

मध्य प्रदेश में भी लगाई गई शाखा

राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के मध्यभारत प्रांत के तरुण व्यवसायी कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्यकर्ताओं के लिए संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन इटारसी एवं राजगढ़ में किया जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर संघ शिक्षा वर्ग 18 मई से प्रारंभ हो गए हैं, जिनका औपचारिक उद्घाटन 19 मई को किया गया। इटारसी के संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन वर्गाधिकारी श्री घनश्याम रघुवंशी, वर्ग कार्यवाह श्री कदम सिंह मीणा और प्रांत कार्यवाह श्री हेमंत सेठिया ने किया।

वहीं, राजगढ़ के वर्ग का उद्घाटन वर्गाधिकारी श्री सुनील पाठक, वर्ग कार्यवाह श्री राघवेन्द्र त्रिपाठी और वर्ग पालक श्री विक्रम सिंह ने किया। संघ शिक्षा वर्ग में शामिल शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक, योग, सेवा, प्रबंधन और संघ कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण का कार्य है। 15 दिन के इस वर्ग में युवा कठोर अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए अपने व्यक्तित्व को मजबूत करेंगे। इस कार्यक्रम को अलग- अलग जिलों में आयोजित किया गया इटारसी में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में 324 कार्यकर्ता एवं राजगढ़ में 332 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं,बता दे कि यह प्रशिक्षण 15 दिन चलेगा।

इटारसी के धुरपन ग्राम में स्थित सेवा भारती के छात्रावास आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के उद्घाटन में वर्ग कार्यवाह घनश्याम रघुवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रतिवर्ष अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जाता है। संघ शिक्षा वर्ग में हमें मन की साधना, स्व-अनुशासन, त्यागपूर्ण जीवन, सामूहिक जीवन के सामंजस्य को सीखते हुए विविध प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करना है। यहाँ हमें सामूहिक जीवन को व्यापक संदर्भ में समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्ग में हमें स्वयं के लिए कठोर अनुशासन का पालन करना है और अपनी सुविधा से पहले सह-शिक्षार्थियों की सुविधा का ध्यान रखना है।

कितने लोग ले रहे संघ का प्रशिक्षण

संघ की रचना के 31 जिलों के कुल 656 स्वयंसेवक दोनों स्थानों पर आयोजित संघ शिक्षा वर्गों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें इटारसी में 324 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं और राजगढ़ में 332 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया है। उल्लेखनीय है कि जिन स्वयंसेवकों ने पूर्व में 7 दिन का प्राथमिक वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया होता है और वे संघ के कार्य में सक्रिय रहते हैं, उनमें से ही चयनित कार्यकर्ताओं को संघ शिक्षा वर्ग में भेजा जाता है।

Tags

Next Story