सतना में 11 बजे तक 28.20% मतदान, रामभद्राचार्य ने चित्रकूट में डाला वोट

सतना में 11 बजे तक 28.20% मतदान, रामभद्राचार्य ने चित्रकूट में डाला वोट

पद्म विभूषित जगत गुरु रामभद्राचार्य ने चित्रकूट में मतदान किया 

सतना। मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से सभी सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सतना और मैहर की सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए 124 उम्मीदवार मैदान में है। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने पर मैहर ग्राम विष्णुपुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। बता दें, इनकी किस्मत का फैसला 8 लाख 82 हजार 199 पुरुष और 8 लाख 3 हजार 627 महिलाओं समेत 16 लाख 89 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार के जरिए करेंगे। मतदान के लिए जिले भर में 1950 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें रिजर्व दल समेत 8588 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। प्रत्येक विधानसभा में 5-5 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं जबकि जिले भर में 490 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।

सुबह 11 बजे तक मतदान -




Tags

Next Story