चांद पर तिरंगा - हार्दिक अभिनंदन इसरो

चांद पर तिरंगा - हार्दिक अभिनंदन इसरो
X
आशुतोष गुप्ता

भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग से देश खुशियों से झूम रहा है, विश्‍वभर से बधाइयों का तांता लग गया है। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों के विश्‍वास, पुरूषार्थ और उनकी प्रतिबद्धता से ही संभव हुई ही , इसके लिये 140 करोड भारतवासी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिनंदन कर रहे हैं । इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की श्रंखला में एक और एतिहासिक उपलिब्ध जुड गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई देते हुये कहा कि यह पल 'अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और 'विकसित भारत के शंखनाद' का है। जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है। प्रधानमंत्री जी के साथ इसरो के प्रति ये 140 करोड भारतवासियों की भी यही भावनायें हैं । यह भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ा कदम है, आज जो इतिहास रचा गया है वह हम भारतीयों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नए मिशन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसरो मिशन आदित्य एल-1 लॉन्च करने जा रहा है। कुछ दिनों पहले स्‍वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सच ही कहा था कि ये नया भारत है. ये आत्मविश्वास से भरा भारत है… ये भारत रुकता नहीं, थकता नहीं और हारता नहीं है. इसी का प्रमाण है कि चांद के बाद अब सूरज की अनसुलझी गुत्थी को सुलाझाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) पूरी तरह तैयार है।

Tags

Next Story