Ranji Trophy: हरियाणा के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज हुए धराशायी

हरियाणा के गेंदबाजों ने मचाई तबाही, मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज हुए धराशायी
X

Mumbai vs Haryana Ranji Trophy Quarterfinal: रणजी ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे क्वार्टरफाइनल में हरियाणा ने गत विजेता मुंबई को भारी दबाव में ला दिया है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 8 फरवरी से शुरू हुए इस नॉकआउट मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे का यह निर्णय गलत साबित हुआ। हालात इतने खराब रहे कि मुंबई की आधी से ज्यादा टीम 100 रन तक पहुंचने से पहले ही पवेलियन लौट गई।

मुंबई के टॉप ऑर्डर की नाकामी

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के गेंदबाजों ने गत चैंपियन मुंबई को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ गया।

अंशुल कंबोज की घातक गेंदबाजी

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 14 रन के स्कोर पर उसके टॉप तीन बल्लेबाज क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अजिंक्य रहाणे ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन सुमित कुमार ने उन्हें 31 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Mumbai in deep trouble (65/5) against Haryana in #RanjiTrophy quarter final at the Eden Gardens. Shivam Dube departs for 28(32). #MUMvHAR pic.twitter.com/84SLMbMaBv

शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव भी नहीं चले

मुंबई ने 25 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने 40 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि, दुबे भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 28 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 94 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म भी जारी रही, और वे केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

गत चैंपियन मुंबई मुश्किल में

मुंबई पिछले सीजन में विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना था। लेकिन इस बार क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के खिलाफ उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर का सामना केरल से, तमिलनाडु की भिड़ंत विदर्भ से और सौराष्ट्र की टक्कर गुजरात से हो रही है।

Tags

Next Story