हॉकी वर्ल्ड कप : नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हराया

X
By - स्वदेश डेस्क |14 Jan 2023 6:30 PM IST
Reading Time: भुवनेश्वर। ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड की टीम ने मलेशिया को हरा दिया है। शनिवार को खेले गए पूल 'सी' के मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराया। इसी के साथ नीदरलैंड पूल 'सी' में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। उसके न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर से शीर्ष पर है।
मुकाबले में नीदरलैंड की टीम मलेशिया पर शुरू से ही हावी रही। नीदरलैंड ने मलेशिया को एक भी गोल नहीं करने दिया। नीदरलैंड के लिए पहला गोल वैन डैम थाइज ने 19वें मिनट में किया। इसके बाद जानसेन जिप ने 23वें मिनट, बिंस ट्यून ने 46वें मिनट और क्रून जॉरिट ने 59वें मिनट में गोल किया। मलेशिया के खिलाड़ी मैच में कोई गोल नहीं कर सके। नीदरलैंड ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया।
Next Story