Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में इस टीम से कभी नहीं जीत पाया भारत, फिर होगी आमने-सामने भिड़ंत...

Champions Trophy 2025
X

Champions Trophy 2025

India Vs New Zealand : टीम इंडिया ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार अपनी बादशाहत साबित की है। पहली बार 2002 में भारत ने इस टूर्नामेंट को संयुक्त विजेता के तौर पर जीता था जबकि दूसरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही सभी टीमों को हराया है, लेकिन एक टीम है, जिसे भारत इस ICC टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया और वह है न्यूजीलैंड।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में नहीं है, क्योंकि न्यूजीलैंड को भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में मात नहीं दे पाया।

अब एक बार फिर से भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम इस बार अपनी इस कमी को दूर कर पाएगी।

इस टीम के खिलाफ़ टीम इंडिया को नहीं मिली सफलता

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार जीत हासिल की है, लेकिन अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में जीत नहीं सका है। हालांकि, एक अहम तथ्य यह है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक केवल एक ही मुकाबला हुआ है, जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी। अब तक कुल आठ चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट हो चुके हैं, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला केवल एक बार हुआ है। उसमे भी कीवी टीम ने जीत हासिल की थी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था ऐतिहासिक मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली और आखिरी बार 2000 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ंत हुई थी। यह मुकाबला केन्या की राजधानी नैरोबी में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। बता दें फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 264 रन बनाए। सौरव गांगुली ने 117 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने दो गेंदों से पहले 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस केर्न्स ने 102 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब दिलाया।

25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक नई टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसी टक्कर 25 साल बाद होगी। यह मुकाबला 2 मार्च को दुबई में होगा, जहां दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। इस बार दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से इन दोनों दिग्गजों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने का मौका मिलेगा।

Tags

Next Story