RCB बनाम MI: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी, हरमनप्रीत की MI देगी कड़ी टक्कर

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी, हरमनप्रीत की MI देगी कड़ी टक्कर
X

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में RCB ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मैच जीते हैं। अब टीम की निगाहें घरेलू मैदान पर मुंबई को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होंगी। दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर की MI यह मुकाबला जीतकर मजबूत वापसी करना चाहेगी।

शानदार शुरुआत के साथ लय में RCB

डब्ल्यूपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पहले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हराया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अब तक किसी अन्य टीम ने अपने सभी मैच नहीं जीते हैं । इससे आरसीबी की बढ़त और मजबूत हो गई है।

घरेलू मैदान पर मंधाना का जलवा देखने को मिलेगा?

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर टीम की कप्तान स्मृति मंधाना पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 81 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। भारतीय उपकप्तान शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

RCB की मजबूती और चुनौतियां

एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष और युवा कनिका आहूजा ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी है। हालांकि आरसीबी की गेंदबाजी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। यह टीम के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

दमदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी MI

मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नैट साइवर-ब्रंट ने 59 गेंदों पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं हरमनप्रीत कौर के साथ 73 रनों की अहम साझेदारी भी की थी। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई की टीम इस मैच में दमदार वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

WPL 2025 पॉइंट्स टेबल में कौन किस पायदान पर?

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के ताज़ा पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम अब तक 2 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 1 जीत और 1 हार मिली है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात जायंट्स को हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 2 प्वॉइंट्स हो गए हैं।

बता दें गुजरात जायंट्स ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 1 जीत मिली है। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, लेकिन यूपी वॉरियर्स को हराकर 2 प्वॉइंट्स अर्जित किए। फिलहाल गुजरात जायंट्स चौथे स्थान पर बनी हुई है।

वहीं यूपी वॉरियर्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन में 2 मैच खेले हैं, लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा। खराब फॉर्म के कारण यूपी वॉरियर्स पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

WPL में आगे के मुकाबलों से पॉइंट्स टेबल में बदलाव की संभावना बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले मैचों में कौन-सी टीम अपनी स्थिति मजबूत कर पाती है।

Live Updates

Tags

Next Story