WPL 2025: सीजन के पहले मैच में टूटा रिकॉर्ड, RCB की इस खिलाड़ी ने किया करनामा

VJ Joshitha RCB WPL 2025
VJ Joshitha RCB WPL 2025 : WPL 2025 के पहले मैच में ही एक युवा खिलाड़ी ने रिकॉर्ड बना लिया। 14 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स (RCB vs GG) के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में गुजरात के लिए पांच नए खिलाड़ी मैदान में उतरे, लेकिन आरसीबी की वी. जे. जोशिता ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। महज 18 साल की उम्र में WPL डेब्यू करने वाली वह इस लीग की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं।
At 18 years and 205 days old, VJ Joshitha became the third youngest player to debut in the WPL #RCB pic.twitter.com/Z7PqTprk55
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) February 14, 2025
पहले ही मैच में वी जे जोशिता ने रच दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
आरसीबी की खिलाड़ी वी जे जोशिता ने 18 साल और 205 दिन की उम्र में अपना WPL डेब्यू किया, जिससे वह वीमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले 2024 में शबनम शकील ने गुजरात जायंट्स के लिए महज 16 साल और 263 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह अब भी इस लीग की सबसे युवा डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं। इसके बाद 2023 में पार्शवी चोपड़ा ने यूपी वॉरियर्स के लिए 16 साल और 312 दिन की उम्र में WPL में कदम रखा।
WPL में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं
शबनम शकील (गुजरात जायंट्स) - 16 साल 263 दिन, 2024
पार्शवी चोपड़ा (यूपी वॉरियर्स) - 16 साल 312 दिन, 2023
वी जे जोशिता (आरसीबी) - 18 साल 205 दिन, 2025
एलिस कैप्सी (दिल्ली कैपिटल्स) - 18 साल 206 दिन, 2023
श्वेता सहरावत (यूपी वॉरियर्स) - 19 साल 7 दिन, 2023
वी जे जोशिता महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं
वी जे जोशिता ने हाल ही में समाप्त हुए महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट हासिल किए और केवल 4.46 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। इसके अलावा जोशिता को RCB ने WPL ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था।