Hockey Players wedding: टीम इंडिया के दो स्टार बनने जा रहे हैं जीवनसाथी, जानिए शादी का शेड्यूल...

Hockey Players wedding
X

Hockey Players wedding

Hockey Players wedding : हरियाणा की महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर और पंजाब के भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शुक्रवार 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में दोनों की शादी होगी। दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उदिता और मनदीप ने अपने खेल करियर में देश के लिए कई पदक जीते हैं और इस खास मौके पर खेल और राजनीति से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मिट्ठापुर निवासी मनदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत सुरजीत हॉकी अकादमी से की थी। उन्होंने हॉकी विश्व कप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और चैंपियन ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मनदीप ने कई महत्वपूर्ण मैचों में गोल करके भारत को जीत दिलाई है और वे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। फिलहाल उनके परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस खास मौके पर परिवार का पूरा सहयोग उनके साथ है।

बचपन से था हॉकी का शौक

मनदीप को बचपन से ही हॉकी का शौक था। आठ साल की उम्र में एक दिन वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। परिजनों ने उन्हें हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह मिट्ठापुर के हॉकी स्टेडियम में खेल रहे हैं। हॉकी के प्रति उनका जुनून इतना था कि वह मौसम की परवाह किए बिना मैदान पर अभ्यास करते थे। यहां तक ​​कि स्कूल की छुट्टियों के दौरान भी वह मैदान में जाकर कड़ी धूप में खेलते थे।

टोक्यो ओलंपिक में उदिता कौर का शानदार प्रदर्शन

हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं और उनका नाम भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए गर्व की बात बन गया है। उन्होंने साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने अपनी खेल क्षमता और लगन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी मेहनत और लगन ने भारतीय महिला हॉकी को एक नई दिशा दी और ओलंपिक में उनके प्रदर्शन ने देशवासियों का दिल जीत लिया। उदिता की सफलता न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय महिला हॉकी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Tags

Next Story