WPL 2025: क्या RCB बनेगा Mumbai Indians के फाइनल सफर में रोड़ा? आज टिकट के लिए उतरेगी मुंबई...

क्या RCB बनेगा Mumbai Indians के फाइनल सफर में रोड़ा? आज टिकट के लिए उतरेगी मुंबई...
X

Royal challengers bangalore vs mumbai indians: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का 20वां और लीग चरण का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जिस पर दिल्ली कैपिटल्स की नजरें टिकी रहेंगी। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह इस मुकाबले में मुंबई की राह मुश्किल कर सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी की जीत की उम्मीद कर रही होगी।

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीमें तय हो गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स ने क्वालीफाई कर लिया है। अब बस यह तय होना बाकी है कि कौन सी टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की नजरें आरसीबी की जीत पर

विमेंस प्रीमियर लीग की अंक तालिका में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है। उसने अपने सभी 8 लीग मैच पूरे कर लिए हैं और 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज की है और 10 अंकों के साथ नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है। यदि मुंबई इंडियंस आज का मुकाबला जीत जाती है, तो वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर खिसक जाएगी।

टॉप टीम को मिलेगा सीधा फाइनल का टिकट

विमेंस प्रीमियर लीग में लीग चरण खत्म होने के बाद शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर मैच खेलती हैं।

अगर आज स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो दिल्ली कैपिटल्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जीत जाती है, तो वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स को एलिमिनेटर खेलना होगा।

Tags

Next Story