खरगोन और रतलाम जिले को मिले कलेक्टर, भिंड और जबलपुर को एसपी

X
By - Swadesh News |13 Oct 2023 11:43 PM IST
Reading Time: भोपाल। खरगोन और रतलाम जिले के रहवासियों को जहां नये कलेक्टर मिल गए हैं। वहीं भिंड और जबलपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक भी तैनात कर दिये गए हैं।
शुक्रवार को जारी आदेश के बाद खरगोन का कलेक्टर वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कर्मवीर शर्मा को बनाया गया है। इसी बैच के भास्कर लक्ष्यकार को रतलाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर और भिंड जिले का एसपी असित यादव को बनाया गया है।
Next Story