असामाजिक तत्वों ने मंदिर में भगवान की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

X
By - Swadesh Desk |8 Jan 2024 1:08 PM IST
Reading Time: घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा।
रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है । घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर का पुजारी पूजा करने पहुंचा।
पुजारी ने प्रतिमा में तोड़फोड़ करने व मंदिर से दान पेटी भी गायब होने की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी सदर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story